Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:18 AM
राजनीति / Nov 22, 2023

नेताजी व्यापारी,किसान और युवाओं के लिए मसीहा - अभिमन्यु गुप्ता

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

नेताजी मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती पर निराला नगर में आयोजित गोष्ठी और मिष्ठान वितरण में उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने नेताजी को भारत रत्न देने और कानपुर सेंट्रल का नाम नेताजी के नाम पर करने की मांग सरकार से की।निराला नगर में आयोजित गोष्ठी और मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में व्यापारियों, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी अमर रहें जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा के नारे लगाए और आम जन विशेषकर मजदूर व सफाई कर्मियों के बीच मिष्ठान वितरण किया।प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और सपा व्यापार सभा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की नेताजी ने ही व्यापारियों के लिए धारा 3/7 और चुंगी टैक्स हटाने का काम किया था।अभिमन्यु ने कहा की नेताजी ने हमेशा किसान,मजदूर और व्यापारी समाज के हक की लड़ाई लड़ी।अभिमन्यु गुप्ता,प्रांतीय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मो साकिफ कुरैशी,काले खान,उमा देवी,सोनी गुप्ता,अरुण पांडे,दीपक खोटे आदि थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
251

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap