कैंपियरगंज क्षेत्र में छठ पर्व के दृष्टिगत थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने क्षेत्र के छठ घाटों का जायजा लिया।
कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
कैंपियरगंज क्षेत्र में छठ पर्व के दृष्टिगत थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने क्षेत्र के छठ घाटों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस कर्मियों को सजग व एहतियात बरतने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह मय फोर्स चौमुखा, बसंतपुर, जनकपुर, करमैनी, मछलीगांव, भौराबारी, घघवा,खड़खड़िया नेतवर, महावनखोर, रावतगंज,नवापार, कुंजलगढ़ आदि छठ घाटों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी चौकी इंचार्ज व हल्का प्रभारियों को क्षेत्र में निगरानी के लिए कहा है।इस दौरान पशुपति सिंह,मधुरेश त्रिवेदी, रावेन्द्र पाल, विवेक राज सिंह, अतुल तिवारी, दिनेश सहानी,सरवर आलम, कृष्ण कुमार सिंह, सुशील सिंह, विकास मिश्र सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।