Tranding
Wed, 22 Apr 2026 08:52 AM

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक चलेंगी कक्षाएं

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, अब सभी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इससे पहले विद्यालयों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित था।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, इस सूचना को जनहित में व्यापक रूप से प्रसारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap