एस पी की जनता दरबार में दिए गए आवेदन पर वृद्ध ससुर का राशि हुआ वापस
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
पुलिसअधीक्षक बेतिया के जनता दरबार में दिए गए आवेदन के आधार पर,बिंदा प्रसाद, उम्र70वर्ष,पिता,स्वo धनरीक्षण प्रसाद, साकिन, सोनकर,थाना,रामनगर के पुलिस जिला बगहा द्वारा एक लिखितआवेदन पर कार्रवाई करते हुए उनकी पुत्रीऔर दामाद के द्वारा स्थानीय कमलनाथ नगर मेंअपनी बेटी और दामाद के यहां रहकर इलाज कराते थे,उनकी बेटीऔर दामाद ने धोखे से बुलाकर, डाकघर में ले जाकर डाकघर में रखा सारा पैसा निकलवा लिया।पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगरथानाअध्यक्ष को इस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया,उक्त प्रकरण में,पुलिस अधीक्षक की सक्रियता एवं थानाअध्यक्ष नगर द्वारा तुरंत कार्रवाई करने के कारण उनकी पुत्रीऔर दामाद से उक्त वृद्ध,बिंदा प्रसाद को 2 लाख 75 हजार रुपया वापस कराया गया।पुलिस की इस सक्रियता और पहल से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हुआ है, साथ ही इस कार्रवाई के होने से वृद्ध को पैसा वापस मिलने पर पुलिसअधीक्षक,बेतिया और नगर थानाअध्यक्ष बेतिया को आभार व्यक्त किया है।