Tranding
Thu, 16 Apr 2026 09:33 PM

POK को भारत में शामिल करने की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर प्रान्त द्वारा POK को भारत में शामिल करने की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा सुजातगंज कानपुर में आयोजन किया गया!राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के फ्रंटल संगठन राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से मगंलवार को कानपुर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व प्रांत सह संयोजक अशफाक सिद्दीकी व प्रांत संरक्षक समी अंसारी मो० नायाब हसीन अंसारी ने किया।यात्रा का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर महानगर मो० नायाब, हसीन अंसारी खुर्शीद अंसारी अली अकबर,शीबू भारतीय,सबिहा खान, कय्यूम आदि ने किया।यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक मो० अफजाल इस्लाम अब्बास रजा रिजवी स्वामी मुरारी दास क्षेत्रीय संयोजक मो0 अबरार खलीक मीनू,महताब खान, इस्लाम खान, रिफकात चौधरी ने इस यात्रा को प्रारंभ किया।इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मो० अफजाल रज़ा रिज़वी और उत्तर प्रदेश व उत्तराखड प्रभारी इस्लाम अब्बास ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा पीओके के लिए थी। क्योंकि पीओके अनेकों वर्षों से पाकिस्तान से जुदा होकर भारत में आना चाहता है। उस समय कांग्रेस की हुकूमत और पूर्व पीएम पंडित नेहरू आदि… आदि… अग्रेजों के ऐसे चक्रव्यूह में फंसे कि गलतियां हो गईं।

 पूर्वजों से जुबान से और मुल्क से हिंदुस्तान के थे और हिंदुस्तान के रहेंगे। वे विदेशी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आज की हुकूमत जो नरेंद्र मोदी की है, उसके विचारों और संकल्पों को बढ़ाने का यह समय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप शादाब अंसारी, अर्सलान अंसारी,इमरान अंसारी, मुबीना,रुखसाना,खुर्शीद आलम,अली अकबर, शीबू भारतीय,समी अंसारी अबू ओसामा, कय्यूम अशरफ, सबिहा खान, राजू खान,वासिमुद्दीन,ज़हीर रिज़वी, तारिक,नायाब, अरशद खान,

मुजफ्फर, अदनान, इमरान, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap