Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:03 PM
अपराध / Nov 07, 2023

पिकअप वैन के टायर फटने से एक की हुई मौत,18 लोग हुए घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला के शनिचरी थाना क्षेत्र के कुछ व्यापारी,व्यापार करने की नीयत से अपने पिकअप वैन से जा रहे थे कि अचानक यूपी के पडरौना पथ में रामकोला थाने के इंद्रसेंवा के पास पिकअप वैन का टायर फट जाने से उसपर सवार शनिचरी थाने के वृति टोला के सैमूल मियां,उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई,जबकि18 लोग घायल हुए हैं। यूपी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया,यहां फुजामल मियां,उम्र 27,समूल उम्र 35,सहित दो लोगों को डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया, शेष 16 का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।इधर समूल मियां का शव दोपहर वृतिटोला स्थित उनके घर पहुंचा,इससे उनके घर पर कोहराम मच गया। संवाददाता को पता चला है कि शनिचरी गांव से 19 लोग फेरी करके कपड़ा बेचते हैं,सभी लोग खलीलाबाद से कपड़े की खरीदारी करके पिकअपवैन से सनिचारी लौट रहे थे,शाम में यह घटना घटी।ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया की वृति टोला के मोहम्मद गांठआलम उम्र 45 वर्ष,रास्कीआलम,उम्र 30 वर्ष,हकीम मियां,उम्र 50 वर्ष, सरल मियां,उम्र 40 वर्ष, अहमद मियां,उम्र 40 वर्ष, मुस्तफा मियां,उम्र 62 वर्ष, मनशरीफ मियां,उम्र 32 वर्ष, हसनमुद्दीन मियां,उम्र 40 वर्ष, डब्लू उम्र 32 वर्ष,तैयब मियां उम्र 36,फूजावमल मियां, सुजामल मियां जख्मियों में शामिल हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap