Tranding
Wed, 15 Apr 2026 07:39 AM

8 अप्रैल को होगा दिव्यांगजनों का सामूहिक विवाह।

पंजीकरण के लिये सम्पर्क कर सकते हैं दिव्यांग।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगजनों का सामूहिक विवाह 08 अप्रैल 2023 को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क (बगिया), कानपुर नगर में आयोजित होगा। 

विवाह पंजीकरण के लिए दिव्यांगजन शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क (बगिया), कानपुर नगर में सम्पर्क कर सकते हैं। इसके लिये दिनांक 14.02.2023 को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क (बगिया) में शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सामूहिक विवाह पंजीकरण के साथ-साथ दिव्यांगजनों के सरकारी योजनाओं जैसे- रेलवे रियायती प्रमाण पत्र, रेलवे यूनिक कार्ड, यू0डी0आई0डी0 कार्ड, विकलांग पेन्शन, कृतिम अंग उपकरण, दुकान संचालन ऋण योजना, विकलांग विवाह पुरस्कार योजना के फार्म भी भरे जायेंगे। जो दिव्यांग व्यक्ति सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं व सरकारी योजनाओ का लाभ लेना चाहते हैं वो शास्त्री नगर सेन्टर पार्क (बगिया) में आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह जानकारी विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने दी है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap