Tranding
Tue, 02 Jun 2026 04:07 AM
अपराध / Sep 21, 2023

छह साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

मामला जिले के टिकारी थाना क्षेत्र का।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया(बिहार)।

जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में एक बच्ची (6 साल) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ पड़ोस के युवक ने गंदा काम किया।पीड़िता के परिवार की शिकायत के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि टिकारी थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को पड़ोस के युवक ने अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, बच्ची पड़ोस के घर में अक्सर खेलने जाती थी। बुधवार को भी वो रोज की तरह पड़ोस में खेलने गई थी।इसी बीच, युवक ने उसे पकड़ लिया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की दुष्कर्म की। घटना के बाद जब बच्ची घर लौटी तो उसकी हालत देख परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। उसने रोते हुए बताया कि ''घर के बाहर खेल रही थी, पड़ोस वाले भैया ने उसके साथ गंदा काम किया। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया। घटना की शिकायत मिलते ही जिले की टिकारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस बीच, 6 वर्षीय मासूम बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। इस बाबत टेकरी एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।इस मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।केस दर्ज कर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।मासूम पीड़िता को इलाज के लिए भेजा गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap