Tranding
Wed, 15 Apr 2026 02:14 AM
राजनीति / Mar 28, 2024

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार।

70 फीसदी से अधिक दिव्यांगों को नही बनाया गया मतदाता।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार का निर्णय लिया है | इस सम्बन्ध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर को ई-मेल भेजकर सभी दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तक लोकसभा चुनाव 2024 में रोक लगाने की मांग की है। ज्ञात हो कि जनपद कानपुर नगर में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 26468 बताने पर 18 मार्च को अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी जिस सम्बन्ध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शिकायत प्रकोष्ठ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की शिकायत का निराकरण कराने के निर्देश दिया है। लेकिन अभी तक शेष दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है, यही स्थिति पूरे देश में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि दिव्यांगजनों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश हो रही है और लोकतंत्र में दिव्यांगजन को राजनैतिक भागीदारी से रोका जा रहा है। सभी दिव्यांगजनों का नाम मतदाता सूची में शामिल कर वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जाता है तो लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार किया जायेगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी प्रदेश अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap