Tranding
Tue, 02 Jun 2026 02:55 AM
शिक्षा / Aug 29, 2023

बीइपी के जांच पदाधिकारी ने यतीमखाना की छात्र-छात्राओं की शिक्षा दीक्षा,परवरिश,रहन सहन का जमकर की प्रशंसा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के नजदीकअवस्थित,मुस्लिम समुदाय का एकमात्र प्राचीन, प्रख्यात,यतीमखाना बदरिया बेतिया में अध्ययनरत्त,136 छात्राओं व 51छात्रों के पठन-पाठन का बिहार शिक्षा परियोजना के जांच पदाo ने औचक निरीक्षण किया।इस संस्था में जीवन यापन कर रहे प्रथम वर्ग से दसवीं वर्ग तक (फोकानिया)तक की पढ़ाई करने वाले छात्र/छात्राओं की पढ़ाई व्यवस्था,शिक्षा दीक्षा, परवरिश,रहा सहन को देखकर जांच पदाधिकारी,एसीपी, परितोष झा ने संवाददाता को बताया कि प्रथम वर्ष से दसवीं वर्ग तक में अध्यनरत कुल, 136 छात्राओं व 51 छात्रों के पठन-पाठन का जायजा लिया गया,जयजा उपरांत उन्होंने संवाददाता को बताया कि यतीमखाना में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की बेहतरीन शिक्षा दीक्षा, परवरिश,रहन सहन के साथ पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की बिहार शिक्षा परियोजना के जांच पदाधिकारी,ए सी पी, परितोष झा ने जमकर प्रशंसा की।विदित हो कि जब से इस संस्था की नई कमिटी नेअपना कामकाज,देखभाल,अपनी निगरानी में करना शुरू किया है,इस संस्था के छात्र-छात्राओं की स्थिति ही बदल गई है, यतीम बच्चे बच्चियों की शिक्षा दीक्षा,परवरिश,रहन-सहन में चार चांद लग गया है। इसकेअलावा इस संस्था के कई कामों में सुधारआते नजर आ रहे हैं।

इस संस्था के सचिव,इबरार अहमद एवंअन्य सदस्यों के द्वारा तन मन धन से लगकर इसके विकास हेतु एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं,ताकि इस यतीमखाना का विकास चरम सीमा तक पहुंच जाए और यह सभी सदस्य अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap