Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM

रोटी बैंक परिवार ट्रस्ट के द्वारा रोटी बैंक रसोई घर का हुआ उद्घाटन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के मित्रा चौक के पास लादूराम गोला से रोटी बैंक रसोई घर के लिए वाहन का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष,आशुतोष रंजन ने संवाददाता को बताया कि शहर में रोटी बैंक परिवार ट्रस्ट के द्वारा शहर में हर समय एक गाड़ी के माध्यम से पूरे बेतिया में जरूरतमंदों,भूखों,गरीबों, मजदूरों को भोजन देने की व्यवस्था आरंभ की गई है, जिससे शहर के जरूरतमंद ₹5 देकर खाना ले सकते हैं। गौरतलब हो कि रोटी बैंक परिवार ट्रस्ट द्वारा बरसों से शहर में जुड़े लोगों की रात्रि में निशुल्क भोजन कराया जा रहा था,उन्होंने बताया कि इस कार्य की शुरुआत रोटी बैंक के माध्यम से किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में सिविल सर्जन बेतिया डॉ श्रीकांत दुबे, डॉक्टरअनिल कुमार मोटानी भागवत सिंह,डॉक्टर एसइन कोलियार,डॉ दिलीप कुमार,डॉ देवेश चटर्जी, डॉ रवि राज दुबे राहुल सिंहथालिया, विशाल सर्राफ,दीपेंदु चटर्जी की गरिमायि उपस्थिति रही।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap