Tranding
Sat, 30 May 2026 01:58 PM

नागरिक सुरक्षा कोर एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां समाज व राष्ट्र के ऋण को उतारने का सुअवसर प्राप्त होता है - सत्य प्रकाश सिंह

अभिनंदन समारोह में नवाजे गए वार्डन।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

नागरिक सुरक्षा के 'स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डेन' सुरेश कुमार गुप्ता नेतृत्व में गोलघर स्थित एक होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में चीफ वार्डेन डॉ. संजीव गुलाटी व डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ. शरद श्रीवास्तव को नये कार्यकाल के लिए पुनः नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा, सामाजिक सेवा का एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां समाज एवं राष्ट्र के ऋण को उतारने का सुअवसर प्राप्त होता है। साथ ही निष्काम भाव से किए गए कार्यों से आत्म संतुष्टि भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि डा. गुलाटी एवं डा. शरद का कार्यकाल अत्यंत ही सराहनीय रहा है। वार्डेनद्वय ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से गोरखपुर को प्रदेश स्तर पर एक अलग पहचान दी है। इस दौरान सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव, पोस्ट वार्डेन (आरक्षित) डा. अमरनाथ जायसवाल, सेक्टर वार्डन दीपक माथुर, सौरभ गुप्ता, हर्ष गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap