Tranding
Sat, 18 Apr 2026 05:31 PM

बामसेफ का फतेहपुर प्रखंड कमिटी का गठन।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

बामसेफ का प्रखंड कमिटी फतेहपुर का गठन प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में जमहेता में प्रखंड स्तरीय बैठक आहुत कर की गई। जिसमें प्रखंड के अनेक पंचायत के कर्मचारीगण शामिल हुए। बामसेफ जिलाध्यक्ष अजय विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी विनय पासवान, डॉ० ललन पासवान, मूलनिवासी संघ का प्रदेश प्रशिक्षण सचिव आदित्य प्रधान आदि के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित व्यवस्था परिवर्तन में बामसेफ के योगदान की विस्तृत चर्चा की गई। 

  बामसेफ, फतेहपुर का वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा गत वर्ष का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्तमान कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई। विचारोपरांत बामसेफ प्रखंड का ग्यारह सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया. जिसमें रविशंकर प्रसाद को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार को महासचिव तथा रविन्द्र पासवान को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात बैठक की कार्यवाही स्थगित की गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap