Tranding
Sat, 28 Feb 2026 04:10 PM

लेखा सहायकों की सेवा 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले में पिछले एक वर्षों से का कार्यरत जिले के विभिन्न प्रखंड संसाधन केंद्र पर आउटसोर्सिंग से बहाल लेखा सहायकों की सेवा 31अगस्त 2024 को समाप्त हो जाएगी। इन लेखपालों की नियुक्ति बिहार शिक्षा परियोजना परिषद अंतर्गत,आउटसोर्सिंग के माध्यम से पिछले वर्ष सितंबर माह में हुई थी,तब पूरे राज्य में बीईपी ने आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से 218 लेखा सहायकों को नियुक्त किया था, इसमें पश्चिम चंपारण में भी विभिन्न प्रखंडों में सहायक नियुक्त किए थे,उस समय एक वर्ष की लिए ही उनकी सेवा मांगी गई थी,जिसकी मियाद 31अगस्त को समाप्त हो रही है,अब बीईपी ने संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी के लेखा सहायकों की सेवा वापसी का अल्टीमेटम दे दिया है,मतलब पहली सितंबर से यह लेखा सहायक कार्य मुक्त हो जाएंगे। पश्चिम चंपारण जिले में बैरिया, भितहां आदि प्रखंडों में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से लेखा सहायक नियुक्त किए गए थे,जिन्हें 31 अगस्त को मुक्त कर दिया जाएगा। राज्य में 1जुलाई 2023 से शुरू हुए शिक्षा सुधार अभियान के तहत शिक्षा विभाग व उससे जुड़ी संभागों में बड़े पैमाने पर आउटसोर्सिंग से विभिन्न पदों पर बहाली की गई थी,लेकिन एक वर्ष बाद विभागीय एसीएस के बदलने की साथ ही आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त हुए लोगों को कार्यमुक्त करने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap