Tranding
Sat, 18 Apr 2026 11:28 AM

लटके तार से बड़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश कम क्षमता के ट्रांसफार्मर पर बढ़ा लोड, 200 कनेक्शन से बढ़ी समस्या

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 7 अहिल्याबाई नगर (देवीपुर) में लटके हुए बिजली के तार से बड़े हादसे की आशंका को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वार्डवासियों ने विरोध जताते हुए जनप्रतिनिधि से शिकायत कर जल्द समाधान की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग 200 बिजली कनेक्शनों का भार संभाल रहा है, जिससे अत्यधिक लोड के कारण तार नीचे लटक गया है। यह स्थिति कभी भी किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

मामले की शिकायत मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और तत्काल विद्युत विभाग के अवर अभियंता जुगनू अंसारी को मौके पर बुलाया।

अवर अभियंता ने ग्रामीणों के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और समस्या की जानकारी उपखंड अधिकारी परतावल व विभागीय उच्चाधिकारियों को दी।

इस दौरान राकेश सिंह, दयाशंकर, पप्पू सिंह, लक्ष्मण प्रजापति, कृपाल पाण्डेय, संजय सिंह, मोहद्दीन अंसारी, चंदन गौड़, मनीष गौड़, इंद्रजीत, श्यामसुंदर सिंह, राम बेलास सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap