Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:51 PM
राजनीति / Jul 08, 2023

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वoचंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई गई एवं सभा का आयोजन किया गया! सभा में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला नगर अध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों गरीबों, पिछड़ों के मसीहा स्वर्गीय देश के प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने देश के प्रधानमंत्री के साथ साथ एक आम आदमी की तरह से अपना जीवन व्यतीत किया देश को संभालने जनता का सहयोग किया किया! उन्होंने अपनी जिंदगी का अहम रोल निभाया आज के युग में ऐसे प्रधानमंत्री मिलना मुश्किल है जो गरीबों की समस्या को ह्रदय में परिवर्तित करके उनके उद्धार के लिए योजनाएं लाएं आज के प्रधानमंत्री केवल हिंदू मुस्लिम का युद्ध करा कर वोट बैंक एकत्रित कर रहे हैं! पुण्यतिथि के अवसर पर नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, उपाध्यक्ष मिंटू यादव, एहसान खान, सैनिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रमेश यादव, मोहम्मद शारिक,सैयद आरिफ, बंटी, कुलदीप यादव, अकाश यादव , इत्यादि लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap