Tranding
Wed, 15 Apr 2026 10:43 AM
अपराध / Jul 08, 2023

सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत,मृतक की पहचान नहीं।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया मोतिहारी मुख्य पथ पर बेलदारी गांव के समीप रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। मुफस्सिल थाना प्रभारी राकेश कुमार भास्कर ने संवाददाता को बताया कि रात करीब 2:30 बजे घटना की सूचना मिली। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।युवक का शव गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीढ़ी के नीचे रखा गया है। युवक की पहचान नहीं होने पर पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठ रही है।माले नेता सुनील कुमार राव व जदयू महिला सेल के जिलाअध्यक्ष, सुरैया सहाब ने अस्पताल पहुंचकर शव को पहचान पुलिस द्वारा नहीं कराने में, पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवक की बाइक के प्लेट पर अंकित नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर के सहारे शव की पहचान कराई जा सकती थी,लेकिन पुलिस ने इसमें रुचि नहीं ले रही है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है।इस तरह की कई घटना पुलिस की नाकामी की प्रतिदिन सुनने और देखने को मिल रही है। युवक की घटनास्थल पर बाइक पड़ी हुई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap