Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:15 AM
अपराध / Mar 01, 2026

फूस के घर में आग लगने से सोए हुए बुजुर्ग जिंदा जले, मवेशी मरे,शव का हुआ पोस्टमार्टम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नरकटियागंज थाना क्षेत्र के चौमूआ गांव के एक घर में एक बुजुर्ग सोए हुए थे, अचानक फूस के घर में आग लगने से वृद्धव्यक्ति भाग नहीं सके,जिंदा जल गए,इसके साथ ही एक भैंस जल गई, एक गाय बुरी तरह झुलस गई घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।आग से जलकर मृत् व्यक्ति की पहचान धुरिंदर यादव,उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृत व्यक्ति का शव को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि घटना के बारे में स्पष्ट पता नहीं चल सका है,जांच जारी है,ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि मवेशी बांधने के लिए बथान में गए थे,वहीं पर खाना खाकर सो गए, देवदास अचानक झोपड़ी में आग लग गई और देखते-देखते ही पूरी आज पूरे अगल-बगल के क्षेत्र में फैल गई,लोग जब तक झोपड़ी तक पहुंचते तब तक जलकर उनकी मृत्यु हो गई थी,इसके साथ ही बथान में बंधे हुए एक भैंस जल गई, और एक गाय बुरी तरह झुलस गई। फायर ब्रिगेड वाली कुछ सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाए,तब तक मृतक के पांच घर जलकर राख हो गए।इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, आर्थिक सहायता की मांग की है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
51

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap