Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:01 PM
अपराध / Jul 04, 2023

जीएमसीएच परिसर से बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल परिसर से बाइक चोरी का काअड्डा बन गया है।प्रतिदिन किसी न किसी रोगी या उसके परिजन की बाइक की चोरी हो रहा है,मगर अस्पताल प्रशासन है कि मुकदर्शक बना हुआ है।बाइक चोरी होने की घटना की सूचनाअस्पताल प्रशासन को ड्यूटी पर तैनात गार्ड,पुलिस प्रतिदिन दे रही है,मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।अस्पताल परिसर से प्रतिदिन कम से कम 4 बाइक की चोरी हो रही है,इसका मुख्य कारण,अस्पताल परिसर में बाइक स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे का नहीं होना,बाइक चोरी की घटना को बढ़ावा देना है।जीएमसीएच बेतिया में ड्यूटी कर रहे हैं गाड़,पुलिस का कहना है कि भारी मात्रा में रोगीऔर उनके परिजनों का बाइक परिसर में खड़ा रहता है रोगी और उसके परिजन इलाज कराने के चक्कर में व्यस्त रहते हैं,उनका ध्यान इलाज कराना रहता है,ना कि बाइक पर ध्यान देना रहता है। इस बीच इलाज कराने के क्रम में कुछ देरी हो जाने के कारण उनकी बाइक अस्पताल परिसर से गायब हो जा रही है, ड्यूटी पर तैनात गार्ड, पुलिसकर्मी भी इसकी शिकायतअस्पताल प्रशासन से प्रतिदिन करते हैं कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए ताकि चोरी करने वाले चोर को आसानी से पकड़ा जा सके,मगर इनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है,जिस से बाइक चोरी होने की घटना का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है,और यह अस्पताल प्रशासन के मुंह पर तमाचा है। रोगी के परिजनअस्पताल परिसर से बाइक के गायब हो जाने से उनको बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,और रोगियों के देखभाल,दवा सुई वगैरह लाने और ले जाने में दिक्कत हो रही है। ऐसी स्थिति में अस्पताल प्रशासन को सजग होकर जहां रोगियों के परिजनों की बाइक लगी रहती है,उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरा अभिलंब लगाया जाए,तभी जाकर बाइक चोरी की घटना पर निरंतरण किया जा सकता है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap