Sat, 13 Jun 2026 07:36 AM

साहू धर्मशाला बिल्थरा रोड में अखिल भारतीय साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन ।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा

बिल्थरा रोड, बलिया।

बिल्थरा रोड कस्बे के शम्स कटरा निकट साहू धर्म शाला में बुधवार की शाम 6 बजे, अखिल भारतीय साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया।

   मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ नेता रमाशंकर साहू ने होली मिलन के उद्देश्य एवं उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की, कहा कि यह तो एक मिलने जुलने का एक मौका है किंतु आपस के संबंधों को बरकरार रखने के लिए निरंतर एक दूसरे से मिलना जुलना जरूरी है ,उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष में हमारे अपार खुशियों के चार पर्व रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली, एवं होली का होता है जो हमारे संबंधों को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है अंत में उन्होंने अंत में उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी शाहू समाज को एकजुट होकर कार्य करने को कहा, और होली मिलन की सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।

   साहू समाज के अध्यक्ष बैजनाथ साहू ने कार्यक्रम की सफलता पर आए हुवे अतिथियों सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

  साहू समाज के सभी लोग आपस में गले मिले और फूलों की जमकर होली खेली तथा एक दूसरे को गुलाल ,अबीर लगा कर शुभकामनाएं एवम बधाई दी।

 कार्य क्रम की शुरुवात महात्मा गांधी, भामाशाह, एवं कुलदेवी माता कर्मा देवी, की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के बाद प्रारंभ हुआ समारोह में सभी को वहां नारंगी वस्त्र एवं गमछे से सम्मानित किया गया वहीं मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि सहित क्षेत्रीय पत्रकारों को ऊनी वस्त्र देकर सम्मानित किया गया लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया इस समारोह में विशिष्ट अतिथि राजा राम साहू संरक्षक अति विशिष्ट कामता प्रसाद साहू, इस मौके पर मौजूद डॉक्टर सुरेश साहू, फौजी कमलेश साहू, विजेंद्र साहू, स्टेशन मास्टर सुनील साहू, राधेश्याम साहू, धर्मनाथ साहू, अनिल साहू ,ओम प्रकाश साहू, विंध्याचल साहू, परशुराम साहु, फौजी शशिकांत साहू, विनय साहू, बेचन साहू, शिवकुमार साहू, महेश साहू, उपेंद्र साहू, डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता ज्ञानचंद साहू, एवं संतोष आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता बैठना साहू एवं संचालन अशोक साहू ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap