Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:27 PM
धार्मिक / Jun 26, 2023

ईद उल अज़्हा में कुर्बानी के साथ साफ सफाई का भी ख्याल करे - आलिमा फौज़िया बानो

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

हिन्दुस्तान के सबसे बड़े छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट ओर्गेनाईज़ेशन कि कानपुर यूनिट ने बासमंडी स्थित ग़रीब नवाज़ गेस्ट हाउस में इस्लाह ए मुआशरा कान्फ्रेंस फोर वुमैन का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम का आग़ाज़ तिलावत ए कुरआन रब्बानी से हुस्ना फातिमा रज़विया ने किया और प्रोग्राम की अध्यक्षता कानपुर यूनिट की गर्ल्स विंग की प्रेसिडेंट आयशा इस्माईलीया अन्सारी ने की और संचालन वाइस प्रेसिडेंट सादिया कौसर ने किया। नेहा फातिमा रज़विया, सुबिया फातिमा, शिफा अंजुम ने नात शरीफ पड़ी। प्रोग्राम में मेहमाने खुसूसी की हैसियत से शुक्लागंज से तशरीफ लायी आलिमा फौज़िया बानो साहिबा ने कुर्बानी के मसाईल , इस्लाम मे औरतों के हुकूक और दौरे हाज़िर में अपने बच्चों की तरबियत माँ बाप किस तरह करे इस मौज़ू पर ब्यान किया। इसके बाद आलिमा नाहिद रहमान ने समाज में फैली बुराई और उसका खात्मा इस मौज़ू पर ब्यान किया। इसके बाद कानपुर यूनिट गर्ल्स विंग की प्रेसिडेंट आयशा इस्माईलीया अन्सारी साहिबा ने ब्यान किया और लड़कियों की तालीम पर ज़ोर देते हुये कहा कि माँ बाप लड़कियों को दीनी और दुन्यावी दोनों तालीम दे लड़कियां हिजाब में रहकर शरियत की पाबन्दी के साथ दोनों तालीम हासिल करे और अपना मुस्तकबिल सवारें। कानपुर यूनिट के प्रेसिडेंट मुहम्मद वासिक बेग बरकाती ने आयी हुई सभी ख्वातीन का शुक्रिया अदा किया इसके बाद सलातो सलाम पड़ा गया और मुल्क की खुशहाली, भाईचारगी और सलामती की दुआ कि गई और प्रोग्राम का इख्तेताम हुआ। प्रोग्राम में मुख्य रुप से सुबूही फातिमा, अदीबा जबीं, ज़ोया मुईन, जुवेरिया फारुकी, फिज़ा खान, सुबिया फातिमा, हुस्ना फातिमा रज़विया, माहिरा फातिमा, नुसरत फातिमा कादरिया, सबा फातिमा रज़विया, नेहा फातिमा रज़विया आदि शामिल रही।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap