Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:19 PM
अपराध / Jun 18, 2023

निवर्तमान थानाअध्यक्ष पर हुई प्राथमिकी दर्ज,किया गया लाइन हाजिर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

भैरोगंज थाना के निवर्तमान,थाना अध्यक्ष,राम उदय के विरुद्ध उसी भैरोगंज थाना में ही प्राथमिकी दर्ज की गई है,एसपी किरण कुमार गोरख यादव के निर्देश के आलोक में भैरोगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि एक पखवाड़े पूर्व भैरोगंज थाना की पुलिस ने 60 लीटर शराब व एक बाइक के साथ बांसगांव के पास से दो शराब के तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दोनों तस्करों के खिलाफ भैरोगंज थाना में कांड दर्ज कर न्यायालय के समक्ष गिरफ्तार शराब तस्करों को प्रस्तुत किया गया था ,इस दौरान दोनों अभियुक्तों पूछताछ के दौरान जानकारी दिया था कि उसके साथ पुलिस ने मारपीट किया है, जिसके बाद एडीजे सह विशेष जज निषेध द्वारा संज्ञान दिया गय और घायल अभियुक्त का इलाज कराया गया,वहीं चिकित्सक द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपी गई कि गिरफ्तार अभियुक्त के साथ मारपीट किया गया है,जिसको लेकर न्यायालय ने एसपी से मामले में पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था,जिसके बाद एसपी ने थानाअध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
188

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap