Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:53 PM

श्री गुरु नानक देव निशुल्क रक्तदान सेवा सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर के प्रांगण में श्री गुरु नानक देव निशुल्क रक्तदान सेवा सोसायटी द्वारा श्री गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक के सहयोग से एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें अनेक लोगों ने रक्तदान किया । पूरे कार्यक्रम का संचालन पंजाबी अकेडमी के सदस्य सरदार जगनैन सिंह नीटू ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री दुर्गेश बजाज जी उपस्थित थे जिन्होंने रक्त दान शिविर एवं छबील का उद्घाटन किया ।आज प्रमुख रूप धरा धाम प्रमुख श्री सौरभ पांडे जी , जनाब सैयद हुजैफा आकिब अंसारी इत्यादि लोगों ने रक्तदान करके मानवता की मिसाल पेश की।आज खत्री महिला महासभा द्वारा धर्मशाला बाजार में एक छबील का भी आयोजन किया गया । आज रक्तदान शिविर में रक्तवीर ई मिन्नत ने अपना जन्मदिन रक्तदानियों के साथ मिलकर मनाया। 

आज मुख्य रूप से सौरभ पांडेय, निशा किन्नर जी, अशोक मल्होत्रा ,सरदार अमरजीत सिंह,  सरदार राजेंद्र सिंह,  इंजीनियर मिन्नत जी , श्रीमती अंजू मल्होत्रा आकिब अंसारी, डॉ दीपक जी, गगन सहगल जी , श्रीमती जसविंदर कौर श्रीमती सीमा जी, श्री अरविंद गुप्ता ,  इत्यादि लोग उपस्थित थे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap