Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:50 AM
अपराध / Jun 09, 2023

वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी में 22 लाख का पान मसाला दुकान से हुआ जब्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर के मीना बाजार स्थित पान गुटखा के थोक विक्रेता के प्रतिष्ठान पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बगैर जीएसटी बिल के लगभग 22 लाख के सामान को जप्त किया गया। कागजात की जांच पड़ताल के उपरांत राजलक्ष्मी कॉर्नर पर जुर्माने के साथ अन्य धाराओं के साथ कार्रवाई होगी। राज्य कर संयुक्तआयुक्त,राजीव रंजन ने संवाददाता को बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि मीना बाजार के कुछ पान गुटखा के व्यवसाई बगैर जीएसटी के पान गुटका की आपूर्ति करके खुले बाजार में बेच रहे हैं। गुप्त सूचना पर मीना बाजार स्थित राजलक्ष्मी कॉर्नर के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भारी पैमाने पर बगैर जीएसटी बिल का भुगतान किए पान गुटखा को जप्त किया गया। फिलहाल 22 लाख के पान गुटखा जो बगैर जीएसटी बिल के मंगाया गया था,उसको जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है,उन्होंने आगे बताया कि टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मीना बाजार के 2 दर्जन से अधिक टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी वाणिज्य कर विभाग के रडार पर हैं। उनके दुकानों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा,इनके द्वारा मंगाए गए सभी खरीदारी की जांच कराने के लिए टीम का भी गठन कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई लगातार जारी रहेगी वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी के दौरान मीना बाजार के अधिकांश दुकानदार अपने शटर गिरा कर फरार हो गए, क्योंकि मीना बाजार में लगभग 3 हजार छोटी बड़ी दुकानें है,जिसमें 30 प्रतिशत से ज्यादा कारोबारी जीएसटी की चोरी कर रहे हैं, विभाग इनकी कुंडली खंगालने के लिए टीम का गठन किया है। राजलक्ष्मी कॉर्नर के दुकान में छापेमारी का नेतृत्व,राज्य कर सहायकआयुक्त,प्रवीण कुमार, राज्य कर सहायकआयुक्त,रश्मि रंजीता,और गौरव कुमार कर रहे थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap