Tranding
Fri, 05 Jun 2026 07:27 PM

घर-घर पहुंचा रहा अच्छत, सभी को मिल रहा निमंत्रण।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरी करने दिन-रात एक।

- 22 को अयोध्या धाम होगा पूजन, घर, मंदिर में होंगे कार्यक्रम।

-संकल्पि होकर मनोयोग से जुटे हैं स्वयंसेवक व अन्य स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता।

सीमा भारद्वाज

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी उत्साह से चल रही है। घर-घर में अयोध्या धाम से पूजित अक्षत, भव्य मंदिर चित्र, पत्रक देकर निमंत्रण दिया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने पास-पड़ोस के मंदिरों में पूजन-अर्चन व घरों में दीप जलाने का आह्वान संपर्क टोली कर रही है। इसमें छोटे-बड़े सभी समरस भाव से उत्साहित होकर रमे हुए है। अपने कार्य से एक-दूसरे पर छाप छोड़कर मिशाल भी कायम की जा रही है। इसमें अलग-अलग रंग देखने का मिल रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शहर के साथ जगह-जगह श्रीराम मंदिर अक्षत पूजन कलश यात्रा शोभायात्रा निकाली गई। परिवार का लक्ष्य तय करके अलग-अलग टोलियां संपर्क कर रही है। सुबह सात बजे से लेकर रात आठ बजे तक अक्षत दिया जा रहा है। समर्पण भाव से कार्यकर्ताओं का उत्साह से लगे हैं।

-----------

कार्यकर्ताओं ने किया संपर्क।

- महासंपर्क अभियान में अक्षत वितरण हुआ। अक्षत, चित्र व पत्रक लेकर टोली के सदस्यों ने संपर्क किया। नगर कार्यवाह शैलेंद्र, सह कार्यवाह राजकुमार शर्मा, जयप्रकाशजी, राष्ट्रीय समन्वयक समिति के प्रांत प्रमुख अखिलेश्वर, रमाशंकर गुप्ता, मूलचंद्र, अनुराग गुप्ता, गिरिजेश वर्मा, संजय श्रीवास्तव, आनंद त्रिपाठी , प्रवीण कुमार, दुर्गेश गांधी,इंद्रजीत पटवा, राजीव शुक्ला, कृष्ण मुरारी मिश्रा, यदुनंदन, जानेंद, शैलेन्द्र, उमेश सिंह, वीरेंद्र, हरिओम ,पदमा गुप्ता, सीमा, वंदना सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे। सीमा माहेश्वरी, आराधना गुप्ता, शैलेंद्र बल्लभ पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्रा, जयेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र मझवार, शंभू, राजेश शुक्ला, सुदीप पांडेय, उमेश सिंह तारकेश्वर वर्मा, शंकर वर्मा, विवेक मिश्रा, दिलीप गुप्ता सहित अनेक स्वयंसेवकों ने टोली के साथ संपर्क किया।

 

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap