Tranding
Tue, 02 Jun 2026 04:24 PM
कृषि / Jun 05, 2023

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उलेमा ए किराम ने पौधरोपण किया।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर कानपुर के उलेमा ने लारी पार्क पटकापुर में पौधरोपण किया। पौधरोपण करते हुए मुफ्ती ए शहर कानपुर मुफ्ती इज़हार मुकर्रम क़ासमी ने बताया कि पेड़-पौधे जहां इंसानी ज़रूरतों में काम आते हैं, वहीं इंसानों की ज़िंदगी और पर्यावरण के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस्लाम ने बहुत पहले ही इंसानों को सावधान कर दिया था कि सायेदार व फलदार दरख्तों को ना काटा जाये। मदरसा जामे उल उलूम के शिक्षक और कार्यालय प्रभारी मौलाना अज़हर मुनीर मज़ाहिरी ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहुत से लोग पौधरोपण करते हैं, इस्लाम ने इसको प्रोत्साहित करने के लिये कहा है, इस अमल को सद्क़ा ए जारिया बताया गया है कि इसके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अलावा जो भी फायदा उठायेगा, परिंदे फल खायेंगे, लोग इसके साये में आराम करेंगे इसका सवाब पौधरोपण करने वाले को मिलता रहेगा, इस अवसर पर मदरसा जामे उल उलूम के शिक्षक मौलाना हसीबुर्रहमान जामई, मुहम्मद साद हातिम के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
179

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap