Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:03 PM
धार्मिक / May 31, 2023

श्री छावनी रामलीला कमेटी द्वारा साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सनातनी मंच श्री छावनी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार के नेतृत्व में आर्थिक रूप से कमजोर परंतु शिक्षित होने के लिए कटिबद्ध छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ छावनी परिषद कानपुर से हुआ!इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री अनुज गोयल जी ने लाभार्थियों को साइकिल भेंट की!अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने बताया की रामायण स्वाभिमान एवं नारी सम्मान का संदेश देती है और छावनी रामलीला मानव सेवा को परम धर्म मानती है और साथ ही साथ लाभार्थी को आत्मनिर्भर एवं स्वयं सक्षम बनाने के लिए समय-समय पर भिन्न-भिन्न अभियान चलाती हैं।इस अवसर पर सिद्धार्थ काशीवार,अजय प्रकाश तिवारी, जोयेश किशोर अग्रवाल,रामशंकर वर्मा , नरेश कठेरिया,मुकुल साहू आदि कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
176

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap