Tranding
Sat, 18 Apr 2026 05:44 PM
अपराध / May 17, 2023

पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या के आरोप में पति हुआ गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पुलिस ने ग्राम पंचायत राज रुलही के वार्ड 6 में पत्नी,सुशीला देवी,उम्र 38 वर्ष का हत्यारा ने पत्नी के शव को पंखा से लटका कर मौत के घाट उतार दिया,पुलिस को सूचना मिलने पर,शव को पुलिस नेअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया,इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष,अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृत विवाहिता के पति,अरुण कुमार सिंह को मामले में गिरफ्तार किया गया है।पति पर आरोप है कि इन्होंने अपने पत्नी को गला दबा कर हत्या कर दी, साक्ष्य छुपाने के लिये शव को पंखा से लटका दिया।उल्लेखनीय है कि पति अरुण कुमार सिंह,दिल्ली में ऑटो चालक का काम करता है।दो दिन पूर्व दोनो दिल्ली से घर रुलही आये थे,मामले में पति के गिरफ्तार होने पर ससुर,किशोर सिंह ने पुत्र वधु को मुखग्नि दी।इंस्पेक्टर बताया कि विवाहिता के भाई कुंदन सिंह के आवेदन एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।एफआईआर में दहेज के लिये प्रताडना काआरोप है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap