Tranding
Sat, 30 May 2026 02:44 PM

ऑटो पलटने से 65 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत,चालक फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक ऑटो पर सवार बाप बेटा में,65 वर्षीय पिता की मृत्यु, अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से दबाकर हो गई। मृतक की पहचान बगहा एक प्रखंड के सलाह बरियारवा पंचायत के महुआडीह टोला निवासी, हारून मियां,उम्र 65 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि एकऑटो पर बाप, हारुन मियां, बेटा,मुन्नाअंसारी, दोनों सवार होकर लोरिया जा रहे थे,तभी अचानक परसौनी के पास धर्मकांटा चौक पर,ऑटोअनियंत्रित होकर पलट गई,जिसके कारण बाप,हारून मियां,उम्र 65 वर्ष थी,ऑटो से दबकर घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई,

आदमी ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना 74वां थाने को दी गई घटना की सूचना पर पहुंची, थाने की पुलिस ने शो को अपने कब्जे में ले लिया वहीं घटना के बाद ऑटो चालक घटना स्थल पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया 74वां थानाअध्यक्ष,सुरेश यादव ने संवाददाता को बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीयअस्पताल भेज दिया गया है,घटनास्थल से ऑटो चालक अपना ऑटो छोड़कर फरार हो गया है, पुलिसऑटो चालक की तलाश कर रही है,इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

India khabar
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap