Tranding
Fri, 17 Apr 2026 02:21 PM

नहीं रहे नवनिर्माण केंद्र के संचालक राजकुमार रंजन, लोगों ने जताया शोक।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

शहर के दंडीबाग मोहल्ले के रहने वाले जाने-माने समाजसेवी व नवनिर्माण केंद्र के संचालक राजकुमार रंजन का आज दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे करीब 48 वर्ष के थे। वे अपने पीछे वृद्ध पिता, पत्नी, भाई व एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनका पैतृक निवास इसी जिले के अतरी प्रखंड अंतर्गत सीड गांव में है। आज देर शाम विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है। इनके निधन पर शहर के प्रमुख लोगों ने गहरा दुख जताया है और कहा है कि उनके निधन से मौर्य समाज की अपूर्ण क्षति है। वे मौर्य समाज के सच्चे सिपाही, सामाजिक कार्यकर्ता व कर्मठ सहयोगी थे। इनके निधन पर दुख प्रकट करने वालों में अश्वनी मेहता, डॉ. बीपी कर्ण, इंद्रदेव भारती, शिक्षक महादेव प्रसाद, शिवनंदन प्रसाद ,रामसेवक बौद्ध, जदयू के प्रदेश सचिव कुंडल वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज मेहता, डॉ राम भजन प्रसाद, सत्येंद्र सुमन, प्रमोद कुमार,विनय कुशवाहा आदि प्रमुख हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
170

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap