Tranding
Mon, 01 Jun 2026 01:26 PM
अपराध / Mar 20, 2023

पुलवामा में बस पलटने से जिले की एक व्यक्ति की हुई मृत्यु।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिलाधिकारी,कुंदन कुमार ने इस दुर्घटना को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की उन्होंने जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे स्वयं अनुश्रवण करते हुए मृतक के घर तक शव पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। साथ ही एम्बुलेंस के साथ गए उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे भी सुनिश्चित करेंगे।जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, सुजीत बरनवाल द्वारा संवाददाता को बताया गया कि जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में मजिस्ट्रेट सहित परिजनों को एम्बुलेंस के साथ बागडोगरा भेजा गया है। बागडोगरा में ही मृतक के शरीर को लाया गया है। यही से मृतक के शरीर को जिले में लाया जाएगा।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान के तहत सहायता राशि प्रदान करने की बात कही गयी है,इस पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap