Tranding
Mon, 01 Jun 2026 07:48 AM
अपराध / Mar 18, 2023

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने किया 840 बोतल विदेशी शराब जप्त, दो गिरफ्तार।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआचट्टी के निकट जीटी रोड पर से 840 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है। इस मामले में दो कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआचट्टी मोड़ के निकट से एक मालवाहक टेंपू से 840 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है। जप्त शराब की मात्रा 405 लीटर है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।इनके नाम क्रमशः सौरभ कुमार एवं मिथिलेश कुमार है, जो पटना स्थित बाईपास थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।उन्होंने बताया कि जप्त शराब पड़ोसी राज्य झारखंड के चौपारण से पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी टीम में शामिल अधिकारियों में इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, एएसआई नीरज कुमार समेत होमगार्ड एवं सैप के जवान मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
159

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap