Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:42 PM
धार्मिक / Mar 12, 2023

श्रीमद् भागवत कथा में शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु।

नवनीत त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

ग्रामसभा बौलिया राजा में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण नवाह परायण एवं ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन श्री धाम अयोध्या से पधारे पंडित संजय त्रिपाठी ने शिव पार्वती विवाह कथा का रसपान कराया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

मानस मर्मज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा के प्रकांड विद्वान कथाव्यास पण्डित संजय त्रिपाठी ने कथा के  तीसरे दिन रविवार को शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया, उन्होंने बताया कि भगवान शिव से विवाह के लिए माता पार्वती कम उम्र में ही तपस्या करती हैं। तपस्या के प्रताप से भगवान शिव प्रसन्न होकर पार्वती माता से विवाह करते हैं । शिव पार्वती विवाह में भूत प्रेत का वर्णन एवं भजन पर श्रद्धालु रोमांचित हो कर झूम उठते हैं । कथावाचक ने कहा कि भगवान के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो जाना ही भागवत है । इस अवसर पर यज्ञमान राधा रमण चतुर्वेदी संग सावित्री देवी सहित साधना देवी,आजाद चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, सोभित चतुर्वेदी, नारद मुनि,नर्वदेश्वर,राहुल पाण्डेय, वीरेंद्र,राजकुमार आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
204

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap