Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:33 AM

किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी, कानपुर नगर से मिलकर उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सम्बोधित दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान सत्र में 3 महीने गन्ना मिलों को चलते हो गये हैं किन्तु आज तक गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं हुयी। किसान एकलौता ऐसा उत्पादक है जिसको अपने उत्पाद का मूल्य तय करने का भी अधिकार नहीं है। अपने खून पसीने से सींची हुयी फसल को मिल मालिकों को देता जाता है लेकिन उसको यही नहीं पता होता है कि उसकी फसल का कितना पैसा मिलेगा।राष्ट्रीय लोकदल द्वारा एक माह से किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे प्रदेश से 2 लाख से अधिक किसानों ने किसान संदेश अभियान के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गन्ना मूल्य की घोषणा कराये जाने की माँग कर चुके हैं लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गयी है जिससे गन्ना किसानों में भारी निराशा और असंतोष व्याप्त है। अतएव राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता किसान हित में मांग की गयी 1- 2- 3- सत्र 2022-23 का गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा की जाय। आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने हेतु उचित समाधान किया जाय। बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाय।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष मो० उस्मान राष्ट्रीय जनता दल के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, आदर्श लोकदल के अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी, ग्रामीण के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, एड० विनोद यादव, शाकिर अली, रिजवान अली, मो0 नसीम, सतीश शर्मा एड० विजय शंकर लाल, मेराज अहमद, श्याम सोनकर, बटेश्वर कुमार कमलापुरी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap