Tranding
Tue, 02 Jun 2026 12:18 AM

गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान व अर्जक संघ की प्रस्तावना का लिया गया संकल्प।

धर्म के नाम पर वंचित समुदाय को किया जा रहा है गुमराह: डॉ. राजकुमार बौद्ध

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

मानववादी संगठन अर्जक संघ के तत्वावधान में जिला कार्यालय खिरियावां में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा भारतीय संविधान एवं अर्जक संघ की प्रस्तावना का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार बौद्ध ने कहा कि देश में धर्म के नाम पर दलितों, पिछड़ों व वंचित समुदाय को गुमराह किया जा रहा है।मनुवादी शक्तियां इन पर हावी होती जा रही है।उन्होंने कहा कि अर्जक संघ देश के नागरिकों को मान सम्मान के साथ - साथ रोटी की लड़ाई लड़ रहा है, इसके लिए एकजुट रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता ,जिला मंत्री विनोद विरोधी, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार, प्रहलाद राय, भिखारी अर्जक, देवलाल प्रसाद किरण, बालमुकुंद प्रसाद, शिक्षक सुरेश कुमार दास ,विनोद मंडल, केदार प्रसाद वर्मा ,देवनंदन प्रसाद, राम नरेश यादव ,जमुना प्रसाद, सिद्धेश्वर मांझी, नंदकिशोर अर्जक, अमित कुशवाहा आदि शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
244

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap