Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:17 AM

पुलिस छापेमारी अभियान में, तस्करों पर हुई बड़ी कार्रवाई 45 गिरफ्तार,67 लीटर शराब जप्त।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला पुलिस कप्तान,उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश के आलोक में, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष पुलिसअभियान के दौरान 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक उपेंदर नाथ वर्मा ने संवाददाता को बताया कि विशेष अभियान में 59.100 लीटर देसी शराब,7.230 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। इसी के साथ 4 बाइक को भी जब्त किया गया है,जबकि अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में वाहन चालकों से ₹8 हजार जुर्माने के रूप में भी वसूल किया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
197

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap