Tranding
Sat, 30 May 2026 07:12 PM
अपराध / Sep 20, 2023

बेतिया में स्कूल जा रही एक छात्रा का अपराधियों ने किया अपहरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र के कालीबाग मोहल्ले से एक 13 वर्षीय छात्रा जो घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकली, वह शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने बड़ी खोजबीन की,मगर इसका कोई अता-पता नहीं चल सका, इससे प्रभावित होकर छात्रा की मां ने कालीबाग ओपी थाना में जाकर अपनी लड़की के अपहरण से संबंधित 19 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई।पुलिस इस मामले में छात्रा की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में डटी हुई है,थाना प्रभारी,दुश्वंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है,इस मामले की जांच प्रशिक्षित दरोगा,अनिल कुमारी को दिया गया है।अपहृत नाबालिक छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 साल की लड़की 15 सितंबर को घर से स्कूल के लिए निकली,शाम 4:00 बजे तक नहीं लौटी,तो परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की,लेकिन पता नहीं चल पाने पर 19 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap