Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:32 PM

एपीजे अब्दुल कलाम डिग्री कॉलेज में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

ए.पी.जे.अब्दुल कलाम डिग्री महाविद्यालय,पकड़ी देवराज, रामनगर में,रामनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सतनारायण राम तथा थानाप्रभारी,अनंत राम के द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे पढ़ने और आगे बढ़ने की शिक्षा दी। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य,उदय शंकर प्रसाद एवं वृष्ण पटेल इंटर कॉलेज के प्राचार्य सज्जाद हुसैन,राज भुवन यादव,मेराज बैठा,सच्चितानंद के साथ साथ,कॉलेज के निदेशक, परवेज आलम,नसीम अख्तर साजिद हुसैन(राजद नेता), इंजीनियर अखलाकुर रहमान, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व
कॉलेज की छात्र छात्राएं उपस्थित थी। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव,डॉक्टर नौसेर आलम ने सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी दीं। वृष्म पटेल इंटर कॉलेज के प्राचार्य,सज्जाद हुसैन ने संवाददाता को बताया कि इंटर की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है,इसके अलावा कॉलेज ग्राउंड में इस भीषण ठंड को देखते हुए छात्र-छात्राओं/ शिक्षक/ कर्मचारियों/ के लिए अलाव की व्यवस्था कॉलेज के प्रबंध समिति की ओर से की गई है,ताकि इस भीषण ठंड में छात्र/छात्राओं/शिक्षकों/ कर्मचारियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।कॉलेज के सचिव, नौशेर आलम ने संवाददाता को बताया कि इस ठंडी में भी कॉलेज में चल रहे प्रायोगिक परीक्षा में बड़ी तादाद में छात्र-छात्राओं बहुत ही सुचारू रूप से परीक्षा दे रही हैं,इनको किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े,इसके लिए स्वयं देखरेख में इसकी निगरानी कर रहे हैं,जिसमें प्राचार्य सहित,प्रोo तौकीरआलम,मनीष कुमार,सफीअहमद ,संदीप कुमार प्रोo ईरफत,अफरोज आलम, महेश कुमार आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

Karunakar Ram Tripathi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap