Tranding
Sat, 30 May 2026 04:31 PM
अपराध / Jan 19, 2025

नवविवाहिता की हत्या में एक हुआ गिरफ्तार,गया जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक नवविवाहिता के हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इससंबंध में थाना अध्यक्ष,अंजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि सिसवासरिया निवासी,सुरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,उन्होंने आगे बताया कि एक माह पहले पूजा निवासी,गिरिराज देवी पति,कन्हैया चौधरी नेअपनी बेटी,रीमा देवी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पति अवधेश चौधरी समेत आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी विद्यालय दर्ज की गई थी,इसी क्रम में पुलिस ने सुरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि रीमा देवी की शादी सिसवा सरिया निवासी,पूरन चौधरी का बेटा,अवधेश चौधरी से हुआ था।मृतिका रीमा देवी की मां गिरिजा देवी ने प्राथमिकी में,आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया। मां गिरिजा देवी का आरोप है कि ससुराल के लोगों द्वारा बार-बार दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी,नहीं देने के कारण एक साजिश के तहत रीमा देवी की हत्या कर दी गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
173

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap