Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:45 PM

विधायक ने नहर के किनारे पक्के डोले के निर्माण कार्य को पूजन करा कर कार्य भी प्रारंभ किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर,उत्तर प्रदेश।

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सीटीआई नहर चौराहा पर,नहर के किनारे पक्के डोले के निर्माण कार्य को पूजन करा कर कार्य भी प्रारंभ किया!विधायक  ने बताया कि सीटीआई नहर के, आए दिन कट जाने से, उसकी किनारे बसी बस्तियां,महादेव नगर एवं संजय नगर बस्ती आदि में, घरों में, बेमौसम बाढ़ जैसा पानी भर जाता है।अभी पिछले दिनों ही,घरों में पानी भर जाने से लोगों के एवं गरीब जनता के खाने पीने के सामान,विस्तर, बच्चों की किताबें आदि पानी में डूब जाने से,काफी नुकसान हो गया था। इस पर त्वरित कार्रवाई कराते हुए, सीटीआई नहर से महादेव नगर बस्ती तक, लगभग 95 मीटर लंबा एवं .5 मीटर ऊंचा और .5 मीटर चौड़ा,पक्के डोले का, आज निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया ,जिसका परिणाम 15 दिनों के अंदर कंप्लीट हो करके लोगों को राहत के रूप में प्रदान होगा।
विधायक  ने बताया कि चूँकि डेढ़ सौ-डेढ़ सौ किलोमीटर दूर,फतेहपुर,जहानाबाद,घाटमपुर आदि क्षेत्रों में किसानों के खेती के लिए ,खेत के टेल तक,इस नहर से पानी जाता है।इसके लिए नहर में प्रेशर से पानी अधिक छोड़ने की आवश्यकता रहती है और अधिक पानी खुलने के कारण, नहर ओवरफ्लो के कारण,कट जाती है और लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। और इसके ठीक विपरीत यदि,कम प्रेशर से पानी खोला जाए तो पानी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाता है और खेती का नुकसान होता है।ऐसी दोहरी समस्या के समाधान हेतु,यह निर्माण प्रारंभ कराया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap