थाना सहतवार पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र व थानाध्यक्ष सहतवार अनिल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस ने अपहरण,दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस बयान के अनुसार वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को प्रतिवादी राहुल सोनी (जैकी) पुत्र मोहन सोनी, निवासी- हल्दी, थाना हल्दी, जनपद बलिया, द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व पीड़िता/अपहृता की बरामदगी हेतु टीम लगा दी गयी थी ।
इसी क्रम में आज दिनांक 07.01.2026 को उ0नि0 समरेन्द्र कुमार मिश्र मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर 251/2025 धारा 137(2), 64 BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना सहतावर जनपद बलिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभियुक्त राहुल सोनी (जैकी) पुत्र मोहन सोनी, निवासी- हल्दी, थाना हल्दी, जनपद बलिया, हा0मु0 केवरा, थाना बांसडीह, जनपद बलिया* को हल्दी मोड़ से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अपहृता/पीड़िता को महिला आरक्षी की सहायता से सकुशल बरामद कर नियमानुसार उसके परिजन को सुपुर्द किया गया, अपहृता/पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 64 BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।