Tranding
Tue, 02 Jun 2026 05:47 AM

जिला निबंधन एवन प्रमार्श केंद्र में जॉब कैम्प का हुआआयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र,बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प काआयोजन हुआ। यहआयोजन पूर्वाह्न11.00 बजे सेअपराह्न 04.00 बजे तक चला, इस भीषण ठंड में भी नौकरी चाहने वाले युवक/युवती ने जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा करने के लिए बेचैन रहे। जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज ने जॉब कैंप का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद संवाददाता को बताया कि श्रम संसाधन विभाग के निर्देश के आलोक में,जिला नियोजनालय,के तत्वाधान में स्थानीय डीआरसीसी में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन हुआ,उन्होंने आगे बताया कि जॉब कैम्प निजी नियोजक में, वेलस्पन इंडिया लिमिटेड द्वारा कुल-250 पदों के लिए इच्छुक युवक/युवतियों से आवेदन पत्र/बायोडाटा लिया। इन अभ्यार्थियों  के इंटरव्यू एवं सभी कागजातों को जांच के बाद उन्हें नौकरी मिलने की आशा जगी है। जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज ने संवाददाता को बताया कि जॉब कैम्प में निजी नियोजक, वेलस्पन इंडिया लिमिटेड द्वारा ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पद तथा अप्रेंटीस फीटर/इलेक्ट्रेशियन के 50 पद के लिए युवक-युवतियों का चयन के लिए इंटरव्यू हुआ। इस के लिए निजी नियोजक द्वारा अभ्यर्थियों की उम्र सीमा18-30 वर्ष तथा कार्यक्षेत्र राजस्थान निर्धारित किया।

Karunakar Ram Tripathi
285

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap