Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:38 PM

आंनद विहार कालोनी का होगा समुचित विकास- संजय सिंह

नगर निगम के वार्ड संख्या 8 के न्यू आंनद विहार कालोनी के निवर्तमान पदाधिकारियों विदाई और वर्तमान पदाधिकारियों का हुआ स्वागत।

अंशुल वर्मा 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

करीम नगर उर्फ़ पोखर बिंडा के न्यू आंनद विहार कालोनी के निवर्तमान पदाधिकारियों की विदाई और वर्तमान पदाधिकारियों का स्वागत शकुन्तला मैरेज हाउस में सम्पन्न हुआ।सर्व प्रथम कालोनी के संरक्षण व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने निवर्तमान अध्यक्ष रवींद्र कुमार पाण्डेय को माल्यार्पण कर वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह का स्वागत किया। सुनील पासवान ने कहा कि न्यू आंनद विहार कालोनी का विकास हमारी प्रथम प्राथमिकता है। कालोनी के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मैं इस कालोनी का समुचित विकास करूंगा और कालोनी वासियों की हर तरह की समस्यायों दूर करने की पूरी कोशिश करूंगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुक्तिनाथ चौधरी, मंत्री राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र सिंह, संगठन मंत्री श्रीनन्द लाल यादव, मिडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव व मनोज पासवान, व्यवस्था प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, प्रचार-प्रसार प्रभारी, राजकुमार गुप्ता, मार्गदर्शक मण्डल में अशोक कुमार श्रीवास्तव, सदानन्द सिंह, गिरीश चन्द त्रिपाठी, आर० पी० मौर्या, कार्यकारणी सदस्य संजय पासवान, डा० फैसल, आशीष शाही, राजकरन, हरमीत सिंह, विरेन्द्र यादव, राम सकल यादव, प्रताप सिंह सहित कालोनी के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap