मोहर्रम का चांद नजर आया, इस्लामिक नए साल 1448 हिजरी की हुई शुरुआत।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
आज मोहर्रम का चांद नजर आने के साथ ही इस्लामिक नए साल 1448 हिजरी की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद ने समस्त अहल-ए-वतन को इस्लामिक नए साल की दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं।
आफताब अहमद ने कहा कि इस्लामिक नववर्ष केवल नए साल का आगाज नहीं, बल्कि त्याग, इंसानियत, भाईचारे, सब्र और नेक रास्ते पर चलने का पैगाम भी देता है। मोहर्रम का महीना हमें हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की महान कुर्बानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि हमें नए साल के अवसर पर समाज में प्रेम, एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने दुआ की कि नया इस्लामिक साल देश और प्रदेश में अमन, तरक्की, खुशहाली और आपसी सौहार्द लेकर आए तथा सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और बरकत का माध्यम बने।