Tranding
Sat, 30 May 2026 01:40 PM

फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरोह का पर्दाफांस,दो आरोपी हुए गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साइबरकैफे वालों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सरकारी डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहे हैं,जिन में आधार कार्ड,पैन कार्ड,वोटर आईडी कार्ड,रेलवे टिकट, जाति,आय,आवास,चरित्र प्रमाण पत्र केअलावाअनेक तरह के दस्तावेज कंप्यूटर से निकले जा रहे हैं,जिससे लोगों का काम तो चल जा रहा है, इसके एवज में मुंहमांगा राशि की वसूली की जा रही है।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि लौरिया थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, जिसमें फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लौंरिया थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ के पास हुई पुलिस छापेमारी में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पूछताछ में जुड़ गई है।मौके वारदात सेआधार कार्ड बनाने वाली सहायक उपकरण को बरामद करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

India khabar
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap