Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:09 PM

बेतिया न्यायालय से घर लौटने के क्रम में,सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया व्यवहार न्यायालय से अपनी केस की पैरवी करके घर लौट रहे दो युवकों का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई,साथ ही कई जख्मी भी हुए हैं,सभी घायलों का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।घटना के संबंध में संवाददाता को पताचला है कि बेतिया कोर्ट से अपने केस की पैरवी कर घर लौट रहे भंगहां थाना क्षेत्र के नगदेही गांव निवासी अध्या महतो के 40 वर्षीय पुत्र दशरथ प्रसाद और इनरवा बाजार से अपने घर लौट रहे मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी, दवा व्यवसाई,शोभा प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र,अभय कुमार की गाड़ी अनरवा के समीप आरके ब्रदर्स ईट उद्योग के समीप आमने सामने टक्कर हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दोनों की प्राथमिक उपचार के बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई।इनरवा थानाअध्यक्ष, प्रकाश कुमार ने संवाददाता को बताया कि दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।इस बीच दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने जप्त कर थाना ले गई। थानाअध्यक्ष ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू किया जायेगा।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap