Tranding
Wed, 03 Jun 2026 03:17 AM

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गयी श्रद्धांजलि।

हृदयगती रूकने के कारण हो गया था निधन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की श्रद्धांजलि सभा ज्योती हाईट्स अपार्टमेंट निकट बारादेवी चौराहा में सम्पन्न हुई| 

श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय के०के०दीक्षित को श्रद्धांजलि दी गयी | स्वर्गीय दीक्षित का निधन हृदय गती रूकने के कारण 24 नवम्बर को हो गया था| के०के०दीक्षित ने दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का गठन 2005 में किया था | पार्टी तब से लोकसभा, विधानसभा नगर निकाय, नगर पंचायतों में दिव्यांगजनो व किन्नर समाज के लोगों को चुनाव लड़वा रही है |पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि के०के०दीक्षित के निधन से अपूर्णीय छती हुयी है | हमने एक मार्ग दर्शक खो दिया है | दीक्षित की कमी हमें सदैव महसूस होती रहेगी | उन्होंने कहा की स्वर्गीय दीक्षित के कारवां को आगे बढाने का काम पार्टी करेगी| आज श्रद्धांजलि सभा में देश व प्रदेश के कोने कोने से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया|श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, धनराज गायकवाड प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र, हाकिम सिंह नई दिल्ली, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, गुडडी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, अर्जुन कुमार, राम कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों लोग सामिल थे|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap