Tranding
Sun, 17 May 2026 10:31 AM
अपराध / May 16, 2026

गया में चलती सरकारी पिंक बस में लगी आग, धू-धूकर जली, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

गया–डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के हरियो गांव के समीप एक चलती सरकारी बस में अचानक भीषण आग लग गई। महिलाओं के लिए चलाई जा रही पिंक बस देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस खाली थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस दोमोहन बोधगया से गया की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। मुख्य सड़क पर उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सड़क से गुजर रहे वाहन चालक भी अपने वाहन रोककर दूर हट गए।घटना के बाद गया–डोभी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर स्टेशन के एक पदाधिकारी रघुवीर कुशवाहा ने बताया सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। उन्होंने बताया कि सूचना दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे मिली थी। उन्होंने बताया इसके बाद गया मुख्यालय से दो गाड़ी(दमकल) के साथ टीम को भेजा गया। उन्होंने बताया मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक बस का बड़ा हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap