Tranding
Wed, 15 Apr 2026 06:00 AM

स्वास्थ्य केंद्रों में ड्यूटी रोस्टर का नहीं हो रहा पालन:--सिविल सर्जन

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सिविल सर्जन,पश्चिम चंपारण, श्रीकांत उपाध्याय ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने संवाददाता को बताया कि जिले में अवस्थित स्वास्थ्य केंद्रों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है,बहुत सारी गड़बड़ियां निरीक्षण के दौरान सामनेआई हैं। ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप कार्य का संपादन नहीं हो रहा है। जननी बाल सुरक्षा योजना की राशि समय पर नहीं वितरण की जा रही है,कई स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित डॉक्टर और कर्मी समय पर ड्यूटी नहीं दे पा रहे हैं,कई बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं,उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन ने प्रभारियों को हिदायत दी कि डॉक्टर और कर्मियों की उपस्थिति समय पर दर्ज कराई जाए,ताकि दूर दराज क्षेत्र से आए हुए रोगियों को समय पर दवा सुई और अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान पाया कि 1700 जननी बाल सुरक्षा योजना से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को उनकी राशि का भुगतान नहीं किया गया है,जो विभागीय नियम के विरुद्ध है। इतना ही नहीं कई स्वास्थ्य केंद्रों में कई संचिका संधारित नहीं की गई हैं,रोकड़ पंजी,दवा आपूर्ति रजिस्टर भी संधारित नहीं है,कई स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीटवेव की कोई तैयारी नहीं की गई है,बहुत से स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और कर्मी नदारद पाए गए,जिनका वेतन स्थगित कर दिया गया है,साथ ही और चेतावनी दी गई है कि 15 दिनों के अंदर सभी स्वास्थ्य केंद्र में सुधार कर ली जाए अन्यथा सभी डॉक्टर,कर्मी विभागीय कार्यवाही के अंतर्गत आ जाएंगे, उन्होंने आगे बताया कि कई स्वास्थ्य केंद्रों में एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना नहीं है, जहां रोगियों को देखने,इलाज करने में कठिनाइयां आ रही है, इसको दूर करने की आवश्यकता है। कई स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में दवा वितरण एवं सुरक्षा गार्ड की सुविधा नहीं है,साफ सफाई की व्यवस्था लचर पाई गई,ड्यूटी रोस्टर का पालन भी नहीं हो रहा है। सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था भी ठीक ढंग से नहीं है, सरकार के विभिन्न योजनाओं की राशि लाभार्थियों को सही समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap