मेहनत की चमक से रोशन हुआ सम्मान समारोह।
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
बेलीपार, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
बेलीपार क्षेत्र स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सफलता, संघर्ष और परिश्रम की प्रेरक झलक देखने को मिली। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल बेलीपार के अध्यक्ष एवं पत्रकार विजय कुमार मोदनवाल ने कहा कि सफलता किसी संयोग का परिणाम नहीं होती, बल्कि निरंतर परिश्रम, धैर्य और मजबूत संकल्प का प्रतिफल होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्रबंधक अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विद्यालय में प्री-प्राइमरी वर्ग (स्वर्गीय चंद्रशेखर त्रिपाठी स्मृति पुरस्कार) में 99.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अदिति गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग (स्वर्गीय उमाशंकर पांडे स्मृति पुरस्कार) में 98.80 प्रतिशत अंक हासिल कर अर्पित यादव ने टॉप किया, जबकि जूनियर वर्ग (स्वर्गीय शीला त्रिपाठी स्मृति पुरस्कार) में 97.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आर्या मद्धेशिया ने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
इसके अलावा आरव गौतम, शिवांश सिंह, मीनाक्षी गुप्ता, हिमांशु चौरसिया, आकृति सिंह, अंश पांडे, सौम्या मिश्रा, आकांक्षा कनौजिया और अनुराग त्रिपाठी ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं अभिनव कुमार, श्रेया पाल, पार्थ प्रजापति, देवांशी शुक्ला, सृष्टि इष्टदेव सिंह, देवांशी पांडे, अथर्व त्रिपाठी, दिव्या जायसवाल, यश त्रिपाठी, शिवांश मद्धेशिया और आकर्शी त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में आयत, आयशा सदफ, अंश कुमार, महक मद्धेशिया, प्रिंस निषाद, अवनी सिंह, अनन्या निषाद, पूर्णिमा जायसवाल, श्वेता गुप्ता, शिवांगी कनौजिया, सृष्टि यादव और शिवांगी पाल ने अपनी-अपनी कक्षाओं में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सूर्यकांत पाण्डेय, अन्नपूर्णा, ए.डी. दूबे, आदित्य पाण्डेय, प्रीति विश्वकर्मा, रोशनी शुक्ला, ज्योति चतुर्वेदी, इंदु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।